कुर्मीडीह में कलश यात्रा के साथ हनुमत महायज्ञ शुरू

बोकारो | कुर्मीडीह स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में गुरुवार को पांच दिवसीय श्रीश्री हनुमत महायज्ञ शुरू हुआ। इसको लेकर कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ गरगा डैम से जल भरकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। वाराणसी के शंकर बाबा के आचार्यत्व में यज्ञ कार्यक्रम हो रहा है। मधुपुर के रंजीत पाठक द्वारा रामचरितमानस एवं वेद पाठ किया जाएगा। छिंदवाड़ा मप्र की प्रोफेसर आरती द्विवेदी द्वारा प्रतिदिन विशेष प्रवचन दिया जाएगा। 20 फरवरी को देवी पूजन व मुख्य यज्ञ अनुष्ठान का प्रारंभ होगा, जबकि 24 फरवरी को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा हागा। आयोजन समिति में कृष्ण प्रसाद, बिमलेश कुमार, विशाल चौरसिया, विपिन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, उमा प्रसाद, ओमप्रकाश आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *