तेज धूप से दिन-रात दोनों गर्म, पारा 2 डिग्री तक चढ़ा

लुधियाना| शहर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वीरवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26.6 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा है। दिन में तेज धूप के चलते लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। अब रात के समय भी ठंड में कमी आई है और तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और हल्का इजाफा हो सकता है। फिलहाल 25 फरवरी तक मौसम ड्राई रहने का अनुमान है और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कम करना शुरू कर दिया है। मौसम में यह बदलाव दैनिक दिनचर्या पर असर डाल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *