दुष्कर्म के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कामडारा|कामडारा थाना क्षेत्र के अरहरा मोड़ के समीप से दो नाबालिग को अगवा कर थाना क्षेत्र के सालेगुटू पंचायत के कोयल नदी तट बालाघाट पर चार युवकों ने दुष्कर्म किया था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के कुछ युवक सफेद रंग की एक बोलेरो वाहन संख्या JH 01EQ 5016 से बारात लापा बकसपुर गांव गए हुए थे। और लौटने के क्रम में रास्ते में देखा की एक स्कूटी पर दो लड़के तथा दो नाबालिग बच्ची जा रही थी। इसी क्रम में बोलेरो गाड़ी से उस स्कूटी को अरहरा गांव के चौक पर रोका और सभी को गाड़ी में बैठाने लगे उसमे से एक युवक भाग निकला और दो नाबालिग बच्ची तथा एक युवक को अगवा कर कामडारा थाना क्षेत्र के बालाघाट ले गए और दोनों नाबालिग के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। दो लड़की घटना स्थल से भाग निकली। लेकिन अगवाकर लाया गया एक युवक नहीं भाग पाया, जिसे बोलेरो गाड़ी में आरहरा मोड़ के पास वापस छोड़ दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *