20 फरवरी के बाद बारिश के आसार बनेंगे : कृषि वैज्ञानिक

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में ऐसे तो बीते एक पखवारे से मौसम में उतार चढ़ाव बना है। कभी ठंड में बढ़ोतरी तो कभी मौसम सामान्य बना है। इसी बीच गुरुवार अहले सुबह से ही मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। बीती रात से ही आसमान में बादल रहने के साथ शीतलहरी हवाओं का प्रवाह बढ़ गया। गुरुवार को दोपहर में बादलों के बीच धूप भी निकली। जिससे दोपहर में तो मौसम गर्म रहा, परंतु सुबह शाम एक बार फिर बढ़ी ठंड से लोग प्रभावित दिखे। बीते दो दिन पूर्व से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गई थी। हालांकि शाम के बाद शीतलहरी हवाओं के बीच मौसम थोड़ा साफ हुआ। कृषि विभाग के अनुसार आगे अभी 5 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच मौसम ठंड गर्म होगा। वहीं होली के बाद 5 मार्च के बाद से मौसम में धीरे धीरे गर्मी बढ़ने की भी बात कही गई है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। जो बीते एक सप्ताह की तुलना में एक से दो डिग्री कम रहा। आगे दोपहर में गर्म और सुबह, शाम शीतलहरी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। इधर अचानक हुए मौसम में बदलाव के साथ ठंड ने एक बार फिर लोगों की आफत बढ़ा दी है। सदर अस्पताल में रूटीन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 100 से 150 मरीज रोज आते है। परंतु गुरुवार से मरीजों की संख्या बढ़ गई। अब 250 से 300 मरीज पहुंचने लगे है। ज्यादातर मरीज सर्दी-खांसी, बुखार के देखने को मिल रहे हैं। फरवरी माह के शुरुआती सप्ताह में जहां लोगों को बदलते मौसम से राहत की आस थी, वहीं लोगों को गर्म कपड़े और गर्म जगहों पर बैठना पड़ रहा है। इसके साथ ही शाम होते ही सड़कों पर पुनः सन्नाटा पसर जा रहा है। आगे मार्च महीने में मौसम की स्थिति पर देखा जाए तो 10 मार्च के बाद से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक जाने की बात बताई जा रही है। जिससे एकाएक गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। अभी बारिश होने की स्थिति में खेतों में लाभ मिलेगा। वहीं मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं। इस दिशा में कृषि वैज्ञानिक डॉ शंकर कुमार सिंह ने कहा कि आगे 20 फरवरी के बाद एक बार फिर बारिश के आसार बनेंगे। इस बीच 20 फरवरी के बाद से मौसम खुलेगा। उन्होंने कहा कि अभी खासकर पशुओं को बचाने की जरूरत है। मौसम गर्म ठंड होने से पशुओं को तरह तरह ही बीमारियां होने की अनुमान रहती है। ऐसे में किसान विशेष ध्यान रखे। वहीं खेतों को समय समय सिंचाई कर देने की भी अपील की है। जिससे फसलों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *