गुमला में दो हादसे: कुएं में डूबने से वृद्ध की मौत, आग से झुलसी महिला में भर्ती

गुमला|जिले में गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कुएं में डूबने से 61 वर्षीय वृद्ध की मौत सदर थाना क्षेत्र के वृंदा बहवारटोली गांव निवासी 61 वर्षीय ठुइया प्रधान की कुएं में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम करीब 7 बजे वे पास के कुएं से पानी भरने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वे कुएं में गिर गए। घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करते हुए कुएं के पास पहुंचे, जहां उन्हें देर रात साढ़े 8 बजे कुएं में गिरा पाया गया। वहीं जिले के टोटो थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटाम्बी जत्रिया टोली निवासी 65 वर्षीय भिंसरिया उरांव आग से झुलस गईं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम वह घर में बैठकर आग ताप रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई और देखते ही देखते कपड़े आग की चपेट में आ गए। निजी वाहन से रात करीब 9 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *