छत्रपति शिवाजी जयंती वीरता का प्रेरक पर्व : संजय

लोहरदगा|हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि भारत के महान योद्धा व आदर्श शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रत्येक वर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है। इसी दिन सन 1630 में उनका जन्म शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। कुछ स्थानों पर तिथि के अनुसार भी जयंती मनाई जाती है, किंतु प्रचलित रूप से 19 फरवरी को ही यह दिवस पूरे देश, विशेषकर महाराष्ट्र में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। संजय सर्राफ ने कहा कि शिवाजी महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक और एक दूरदर्शी, न्यायप्रिय तथा धर्मनिरपेक्ष शासक थे। उन्होंने विदेशी और अत्याचारी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए ‘हिंदवी स्वराज्य’ की स्थापना का संकल्प लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी अद्वितीय सैन्य रणनीति, विशेषकर गनिमी कावा (गुरिल्ला युद्ध पद्धति) के माध्यम से उन्होंने शक्तिशाली शत्रुओं को परास्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *