हाथी ने दो किसानों के घर तोड़े परिवार ने भाग कर बचाई जान

गुमला|गुमला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत असनी पंचायत के नवा टोली गांव में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने गांव में घुसकर महादेव उरांव और बंधनू उरांव के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वही महादेव उरांव के घर में रखा एक बोरा धान को खाकर व छींटकर कर बर्बाद कर दिया। महादेव अपने परिवार व 2 बच्चों को लेकर घर से भाग गया और छिपकर जान बचाई साथ ही ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण एकत्रित हुए और काफी मशक्कत के बाद हाथी को गांव से खदेड़ा जिसके बाद हाथी चंदाली की ओर चला गया। घटना में महादेव के घर को काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार की सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी असनी पंचायत की मुखिया गौरी किंडो को दी। साथ ही उन्हें गांव बुलाया गया लेकिन मुखिया गांव नहीं पहुंची और एक बैठक में होने की सूचना दी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया और ग्रामीणों ने मुखिया के खिलाफ गांव में ही बैठक की। इस संबंध में मुखिया के मोबाइल में दो बार संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इधर महादेव ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *