पुलिस ने होटल, ढाबा व लॉज में सघन जांच की

धमतरी | होटल, ढाबा और लॉजों में शराब परोसने और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है। लंबे समय से यह शिकायतें सामने आ रही थीं, कि होटल, ढाबों और लॉजों में शराब परोसी जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इन्हीं समस्याओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने होटल और लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का बारीकी से निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *