धमतरी| संकुल केन्द्र बिरेतरा के तहत 8 स्कूलों की बैठक हुई। इसमें आगामी कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के साथ ही स्थानीय परीक्षाओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एकलव्य स्कूल में प्रवेश परीक्षा, जवाहर उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा, प्रयास स्कूल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य पात्रता परीक्षा के संबंध में चर्चा की गई।


