पेंड्रा में जलसंकट, बोर खनन की मांग को लेकर ग्रामीण ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

भास्कर न्यूज | धमतरी मगरलोड क्षेत्र के बिरझुली के आश्रित गांव पेंड्रा में पानी की समस्या बनी हुई है। गांव में एकमात्र बोर है, जिसका जलस्तर नीचे चला गया है। गुरुवार को सरपंच पुष्पलता सिन्हा एवं ग्रामीण कलेक्टर से बोर खनन की मांग लेकर मिले। उन्होंने बताया कि हर साल इस गांव में पेयजल संकट गहराता है। बोर सूख जाते हैं। समस्या को ध्यान में रखकर नए बोर खनन और पाइपलाइन विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। इसके अलावा, मोहंदी क्लस्टर के अंतर्गत पेंड्रा के कमारिनमुड़ा नमन महिला संगठन में 8 समूह शामिल हैं, जिनमें 122 सदस्य हैं। ये सदस्य महुआ, हर्रा, बेहड़ा तथा भुईलिम जैसी वनस्पतियों की खरीद-फरोख्त और किराना दुकान का संचालन करते हैं। वर्तमान में समूहों की बैठक करने में परेशानी हो रही है। महिलाओं ने मांग की है कि यदि महिला सदन भवन का निर्माण होता है, तो वनस्पतियों के भंडारण, किराना दुकान चलाने और समूह की बैठक आयोजित करने में कोई बाधा नहीं आएगी। ग्रामीणों की परेशानियों को सुनने और उनकी मांगों को गंभीरता से समझने के बाद, संबंधित अधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कलेक्ट्रेट पहुंचने वालों में रामायण सिन्हा, गैंदी ध्रुव, रीमा ध्रुव, ईश्वरी साहू, बेला साहू, कुमारी बाईव अन्य लोग शामल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *