डांडेसरा| कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 20 फरवरी को सिहादभाठा में होगा। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा होंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, विधायक धमतरी ओंकार साहू होंगे। भवन के लोकार्पण के बाद 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थयों का सम्मान होगा। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग की ओर से शिविर भी लगाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर और आदर्श विवाह होगा। आयोजन की तैयारी में समाज के अध्यक्ष सियाराम पटेल, संरक्षक नोहर सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, वासुदेव पटेल व अन्य जुटे हैं।


