ई-रोजगार पोर्टल के अभ्यर्थियों के लिए 24 फरवरी को घरघोड़ा में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

भास्कर न्यूज | रायगढ़ जिले और आसपास के क्षेत्रों के योग्य अभ्यर्थियों के लिए 24 फरवरी, मंगलवार को शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा और केवल ई-रोजगार पोर्टल में पंजीकृत आवेदक इसमें शामिल हो सकेंगे। कैंप में परिश्रम रिसोर्स प्रा. लि., गुरुग्राम द्वारा मीटर इंस्टॉलर और सुपरवाइजर के कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई और नॉन आईटीआई अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का वेतन 15,000 से 25,000 रुपए प्रतिमाह तय है। इसके अलावा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, रायगढ़ भी भर्ती करेगी। लाइफ मित्र के 120 पद (10वीं पास, वेतन 5,000-10,000 रुपए), सेल्स ऑफिसर के 40 पद (स्नातक, वेतन 15,000-20,000 रुपए) और डेवलपमेंट ऑफिसर के 20 पद (स्नातक, वेतन 20,000 रुपए) पर नियुक्ति होगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि सभी उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ समय पर उपस्थित हों। यह कैंप स्थानीय युवाओं के लिए स्थायी रोजगार प्राप्त करने और निजी कंपनियों से सीधे चयन का महत्वपूर्ण अवसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *