896 नशीले कैप्सूल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा है, जिनके कब्जे से 896 नग प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में 18 फरवरी को टीम दरिमा थाना क्षेत्र के कत्कालो बाजार में गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी की पहचान मुकेश गुप्ता (निवासी करजी) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके झोले से 224 नशीले कैप्सूल मिले, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। इसी दिन शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बतौली थाना क्षेत्र में नशीले कैप्सूल की सप्लाई होने वाली है। आबकारी टीम ने सुअरपारा पानी टंकी के पास घेराबंदी की और दो युवकों राहुल तिग्गा व नितेश चौहान (निवासी बिरिमकेला) को पकड़ लिया। उनके पास से 472 स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल जब्त किए गए। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत मामला दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *