भास्कर न्यूज | राजपुर राजपुर में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर खनिज के उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में राजस्व व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम नरसिंहपुर में छापामार कार्रवाई की। ग्रामीणों की सूचना पर दीपक यादव और सुरेश जायसवाल द्वारा अवैध रूप से संग्रहित 55 ट्रिप रेत जब्त की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


