भास्कर न्यूज | जांजगीर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में 10वीं के 13571 और 12वीं के 10289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए जारी निर्देश के तहत विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन तय समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को जरूरी स्टेशनरी साथ लाने कहा गया है। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण सुबह 9:05 बजे किया जाएगा। 9:10 बजे प्रश्न पत्र बंटेंगे। सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक उत्तर लिखने का समय दिया जाएगा। पहले दिन 20 फरवरी को भूगोल व भौतिक शास्त्र की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित है। 13 थानों में गोपनीय प्रश्न-पत्र: जिला जांजगीर में बोर्ड परीक्षा के लिए 75 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें से एक केंद्र नया है। रुट चार्ट अनुसार जिले के 13 थानों में गोपनीय प्रश्न पत्र रखे जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने जिले में सात टीम बनाई गई है। हर टीम में दल प्रभारी व तीन से चार सहायक कर्मचारी रहेंगे। जिले के सभी पांच विकासखंड में एक-एक टीम तैनात रहेगी। मुख्यालय जांजगीर में दो उड़नदस्ता काम करेंगी। टीम सभी परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगी और नकल रोकेंगी। अनुराग तिवारी (मूल्यांकनकर्ता) राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता जानिए… इस बार क्या है खास व्यवस्था प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। हर मुख्य केंद्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित रखे जाएंगे और समय पर बंटेंगे। इस साल सीसीटीवी/ वीडियोग्राफी नहीं कराई जा रही है। हर 15 विद्यार्थियों पर पर्यवेक्षक तैनात रहेगा, ताकि अप्रत्याशित स्थिति या अनुशासनहीन गतिविधि पर नियंत्रण रखा जा सके। { प्रश्न पढ़ने के अतिरिक्त समय का सदुपयोग करें: प्रश्नपत्र मिलने पर जो अतिरिक्त समय पढ़ने के लिए दिया जाता है, उसका सही उपयोग करें। सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उनकी भाषा और मांग को समझें और पहले से उत्तर की रूपरेखा मन में बना लें। { उत्तर लिखते समय शीर्षक अवश्य दें : हर प्रश्न के उत्तर की शुरुआत स्पष्ट और उपयुक्त शीर्षक से करें। इससे उत्तर व्यवस्थित दिखाई देता है और परीक्षक को समझने में सुविधा होती है। { प्रदत्त अंकों के अनुसार उत्तर लिखें : प्रश्न के सामने दिए गए अंकों को ध्यान में रखते हुए उत्तर की लंबाई निर्धारित करें। कम अंकों वाले प्रश्न का उत्तर संक्षिप्त और सटीक हो, जबकि अधिक अंकों वाले प्रश्न में आवश्यक बिंदुओं का विस्तारपूर्वक वर्णन करें। { उत्तर में स्पष्टता रखें : लेखन साफ-सुथरा और स्पष्ट होना चाहिए। अनावश्यक विस्तार, विषय से भटकाव या दोहराव से बचें। उत्तर सीधे प्रश्न से संबंधित और तथ्यात्मक होना चाहिए।


