कोरबा| अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की ओर से आकांक्षी जिला योजना से पोड़ी-उपरोड़ा तहसील के राजस्व निरीक्षण मंडल कोरबी के ग्राम सखोदा में 4 जी कनेक्टिविटी स्थापित करने चिन्हांकित भूमि के आधिपत्य प्रदाय संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में सखोदा गांव के किसी व्यक्ति, संस्था को उक्त भूमि पर किसी तरह का दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी है तो वे 6 मार्च तक दावा-आपत्ति करें।


