पहले कार ने टक्कर मारी फिर ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत

प्रशासनिक रिपोर्टर| दुर्ग दुर्ग में गुरुवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें मां बेटी और एक युवक शामिल हैं। वहीं दो लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों मेंं दोषी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहली घटना पुरानी ​ि​भलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय आरती दुबे और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी सोना की मौत हो गई। आरती के पति राकेश भी हादसे में घायल हो गए। पत्नी और बेटी के ऊपर से गुजर गया पहिया: पति राकेश दुबे ने बताया कि वे रायपुर से पद्मनाभपुर दुर्ग लौट रहे थे । दोपहर करीब 2 बजे सिरसा गेट पार करके वाइन शाप के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी पत्नी आरती और बेटी सोना गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक के चपेट में पत्नी और बेटी दोनों आ गए। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोग बेटी को अस्पताल ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बेटी की मौत की पुष्टि की। मृतक आरती खैरागढ़ रोड में हादसा, युवक की मौत, बड़ा भाई घायल दूसरी घटना धमधा थाना क्षेत्र की है। ग्राम ​बरहापुर निवासी दोनों सगे भाई जगन्नाथ और रोहित साहू सुबह घर से बाल कटवाने निकले थे। खैरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान छोटे भाई रोहित की मौत हो गई। वहीं बड़े भाई जगन्नाथ का इलाज चल रहा है। उनके परिवार में शादी होने वाली है। 20 फरवरी को सामूहिक विवाह में परिवार के सदस्य की शादी होनी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *