सिटी रिपोर्टर| भिलाई भिलाई स्टील प्लांट के एमएमएस-2 (स्टील मेल्टिंग शॉप) में सोमवार की रात फिर एक हादसा हुआ। हॉट मेटल से भरी लैडर जरूरत की वस्तुएं बनाने के लिए रवाना होते ट्रैक पर रिसने लगी। इससे देखते-ही-देखते ट्रैक पर ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगी। तभी किसी की नजर रिस रहे लैडर पर पड़ी और बिजली कट कर लैडर को आगे बढ़ने से रोका। इससे हॉट मेटल का रिसाव एक सीमित दायरे में हुआ। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम को बहुत मशक्कत नहीं करनी पड़ी। थोड़े प्रयासों से ऊंची-उंची लपटों पर काबू कर लिया गया। हॉट मेटल के चपेट में मौके पर काम कर रहे कोई भी कर्मचारी चपेट में नहीं आया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रैक पर बहे हॉट मेटल के ठंडा होते ही पूरा ट्रैक जाम हो गया। उस काट कर निकालने व ट्रैक से हॉट मेटल से भरी लैडरों का आवागमन पुन: बहाल करने में 18 घंटे लगे। मंगलवार की शाम तक ट्रैक पर फैले हॉट मेडल को साफ करा लिया गया।


