राजिम | राज्य मुख्यालय भारत स्काउट्स व गाइड्स द्वारा राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर आयोजित किया गया था। इसमें गरियाबंद जिले से स्काउट विंग में 35, गाइड विभाग में 16, रोवर विभाग में 06 व रेंजर विंग में 12 कुल 69 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए। इसमें से 10 वीं में 34 व 12वीं में 28 अध्ययनरत कुल 62 स्काउट गाइड को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा सभी 62 प्रतिभागी को बोर्ड के अंक सूची में 10 अंक बोनस प्रदान किया जाएगा। उक्त संबंध में बोनस अंक प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद जगजीत सिंह धीर द्वारा डीओसी स्काउट आशीष कुमार के माध्यम से उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित किया।


