प्राचार्य और प्रधान पाठक को सम्मानित किया

बेमेतरा| शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला साजन में प्रधान पाठक कृष्ण कुमार वर्मा के प्राचार्य पद पर पदोन्नति व नवपदस्थ प्रधान पाठिका मीना राजपूत के आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक मुकेश सिंह राजपूत, मोमिता विश्वास, हरप्रसाद तिवारी, दरबारी ध्रुवे एवं संतोष पटेल ने कहा कि प्राचार्य वर्मा ने साजन विद्यालय में 15 वर्षों तक उल्लेखनीय सेवाएं दीं। उनके नेतृत्व में विद्यालय का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष शत-प्रतिशत रहा और विद्यार्थियों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हुआ। उन्होंने विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और नवाचारों को बढ़ावा दिया। विगत वर्ष कक्षा आठवीं के छात्र अंशु ध्रुवे ने राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। बताया कि अब अंशु को कक्षा 9वीं से 12वीं तक शासन द्वारा प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। संभाग स्तर पर भी कृष्ण कुमार वर्मा को उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। प्रधान पाठिका मीना ने पदोन्नति पर विद्यालय संचालन के लिए शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों से सहयोग की बात कही। सातवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *