बेमेतरा| जंबूरी में जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय गतिविधियों में नेतृत्व करने वाले प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट जीआर चतुर्वेदी ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बेमेतरा के 168 सदस्यीय दल ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई थी। जिला दल प्रभारी अनिल वर्मा एवं उर्मिला दिवाकर के नेतृत्व में स्काउटर, गाइडर, रोवर एवं रेंजर ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जीआर चतुर्वेदी ने कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रप्रेम और समाज सेवा की भावना का विकास करती है। उन्होंने छात्र जीवन में शिक्षक और राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के व्याख्याता एवं रोवर लीडर डीआर साहू द्वारा जारी सूची के अनुसार उर्मिला दिवाकर, अनिल कुमार वर्मा, गौकरण पाटिल सहित कुल 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राजकुमार वर्मा, एमआईएस प्रशासक समग्र शिक्षा खीरामन वर्मा एवं जिला संगठन आयुक्त स्काउट फनेन्द्र लोधी उपस्थित रहे।


