धमतरी| बीसीएस पीजी कालेज वार्षिकोत्सव के पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) इकाई की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर, वार्षिकोत्सव स्थल, खेल मैदान तथा महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व को बताया। कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इस अवसर दिव्या महार, रुद्राणी, संदीप, संजय, लिखेंद्र, भोजेश, प्रेमा, टीलेश, लीलम, शांति, गुलशन,सिद्धांत, नरेंद्र सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


