पोटियाडीह में कबीर सत्संग का आयोजन

धमतरी| कबीर आश्रम पोटियाडीह में कबीर संत त्रिलोकी साहेब द्वारा सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन आयोजित किया गया। उन्होंने संत कबीर दास के मार्ग में चलकर अपना जीवन सफल बनाने के लिए सभी भक्तजनों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, प्रीतम साहू, मनोज साहू, खिलेश्वरी किरण उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कबीर दास के मार्ग में चलकर व्यक्ति अपने आप को सत्य एवं वास्तविकता का बोध कराता है। जीवन को सकारात्मक जीने की ओर अग्रेषित करता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *