भखारा में 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव मना

भखारा| ब्रह्माकुमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से भखारा में शिव की 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भखारा ज्योति जैन थीं। सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, पार्षद खेमलता साहू, हितेंद्र साहू, हेमनारायण सिंह गौर, जितेंद्र कुमार, दुलार सिन्हा, गिरिराज सोन, जितेंद्र साहू, सुशीला निर्मलकर, उषा साहू व अन्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। तपस्या भवन सेंटर की उप-संचालिका योगेश्वरी ने संस्था का परिचय, महाशिवरात्रि का रहस्य बताया। दुलार सिन्हा ने कहा कि संस्था अपने आप में अलौकिक है, यहां आकर मन को बड़ी शांति महसूस होती है। नारायण सिंह गौर, खेमलता साहू एवं हितेंद्र साहू, जितेन्द्र साहू ने महाशिवरात्रि का महत्व बताया। आभार प्रदर्शन डॉ संतोष बनपेला ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *