एनटीपीसी ने सीएचसी को दिया 295 बेडशीट

घरघोड़ा | एनटीपीसी तिलाइपल्ली द्वारा सीएसआर के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 295 नग बेडशीट प्रदान किया गया है। यह पहल स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और मरीजों के लिए सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है। एनटीपीसी द्वारा प्रदान की गई बेडशीट्स का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें स्वच्छ और आरामदायक वातावरण मिल सके। इस योगदान से स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एनटीपीसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के प्रभारी अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा प्रदान की गई बेडशीट्स हमारे स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। इससे हमारी स्वच्छता प्रक्रिया में सुधार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *