ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई

भास्कर न्यूज | धौंराभांठा जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा के पंचायत भवन में जन आरोग्य समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना, आमजन को शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देना और जन आरोग्य समिति की भूमिका को प्रभावी बनाना था। ब्लॉक समन्वयक अम्बिका चौधरी ने प्रशिक्षण में जन आरोग्य योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क या सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ कम करना और ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है। प्रशिक्षण में टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, संक्रामक रोगों की रोकथाम और नि:शुल्क जांच, उपचार और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में सीएचओ महेश्वरी सिदार, आरएचओ सीमा शर्मा, जन आरोग्य समिति सदस्य कुंती सिदार, सुकांती सिदार, सरपंच प्रतिनिधि हेमसागर सिदार, रामचरण गुप्ता, धनसिंह सारथी सहित समिति के अन्य सदस्य और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण को उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *