आईटी के छात्रों ने ली इंटर्नशिप: वक्ताओं ने कहा- डिजिटल युग में रोजगार का आधार है कम्प्यूटर शिक्षा

मनेंद्रगढ़ | मनेंद्रगढ़ में राज्य शासन द्वारा संचालित नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत आईटी विषय का अध्ययन कर रहे शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने अलास्का कंप्यूटर सेंटर में इंटर्नशिप एवं औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित हुआ। अलास्का कंप्यूटर सेंटर के संचालक मो. फिरोज ने विद्यार्थियों को कंप्यूटर साइंस के महत्व, आईटी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों और उभरती तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा रोजगार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुकी है। कंप्यूटर शिक्षक संदीप भारद्वाज ने एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर-पॉइंट की व्यवहारिक जानकारी देते हुए प्रेजेंटेशन निर्माण, डेटा प्रबंधन और दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *