भास्कर न्यूज | लुधियाना विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए मेयर इंदरजीत कौर, आत्म नगर विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता ने गुरुवार को निगम जोन डी ऑफिस में मीटिंग की। इसमें आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए चल रहे और प्रस्तावित डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का रिव्यू किया। मीटिंग के दौरान सड़कों के रिकंस्ट्रक्शन, सीवर व वाटर सप्लाई लाइन बिछाने, पार्कों के रेनोवेशन वगैरह से जुड़े डेवलपमेंट कामों का रिव्यू किया गया और जल्द ही तय समय पर पूरा करने को कहा। मीटिंग में जोनल कमिश्नर जोन-सी गुरपाल सिंह, जोनल कमिश्नर जोन डी जसदेव सेखों, एसई शाम लाल गुप्ता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मेयर इंदरजीत कौर और एमएलए सिद्धू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं और आने वाले दिनों में और भी प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए डेडलाइन तय कर दी गई हैं।


