थाईलैंड कराटे कप मे विवान जायसवाल ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाईलैंड कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शहर के युवा खिलाड़ी विवान जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। यह प्रतियोगिता 15 फरवरी 2026 को रत्ना बुनदित यूनिवर्सिटी, बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न देशों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अशोक कराटे स्कूल के निदेशक शिहान अशोक चौहान ने बताया कि विवान जायसवाल ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कुमिते स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच विवान ने अपनी फुर्ती, तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। विवान की इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल और शहर दोनों के लिए गर्व की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *