कैम्ब्रिज मोंटेसरी प्री स्कूल में हुआ ग्रैंड पैरेंट्स डे

बिलासपुर| कैम्ब्रिज मोंटेसरी प्री स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे (दादा-दादी, नाना-नानी दिवस) मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर बुजुर्गों के आशीर्वाद और बच्चों की मनमोहक खिलखिलाहट से जीवंत हो उठा। कार्यक्रम में न केवल नन्हे-मुन्नों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि दादा-दादी और नाना-नानी ने भी मंच पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ‘म्यूजिकल चेयर” जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बुजुर्गों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ मिलकर पेंटिंग बनाई। इस सफल आयोजन का मुख्य श्रेय स्कूल के समर्पित शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को जाता है। साथ ही, प्रिंसिपल नीलिमा दास और डायरेक्टर सुनीता अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *