बिलासपुर| अखिल भारतीय महिला मंडल के जिला बिलासपुर के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। बिलासपुर शहर से अंजना भूतड़ा को अध्यक्ष और सुधा मर्दा को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाटापारा से अध्यक्ष सोमा भट्टड़ एवं सचिव वृंदा भट्टड़, प्रादेशिक संयुक्त सचिव शोभा डागा तथा कोरबा से अलका माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बिलासपुर जिला मंडल में भाटापारा, नैला चांपा, कुनकुरी, तिल्दा, पषाण, जांजगीर, कोरबा, बलोदा बाजार और बिलासपुर सहित कुल 10 शहर शामिल हैं। इस अवसर पर महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष नीलम ढाबा, सचिव पूजा टावरी, कोषाध्यक्ष नीला मालपानी और संरक्षक सदस्य सरोज राठी उपस्थित रहीं।


