बांधा बाजार| संकुल स्रोत केन्द्र -2 बांधाबाजार में प्राथमिक शालाओं के बच्चों के हुनर को तराशने के लिए चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संकुल प्राचार्य सुनीता चौधरी में स्किल इंडिया के तहत विषयगत अध्ययन के अलावा छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर लाने के प्रयास के तहत संकुल स्तरीय चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रत्येक शाला से एक-एक छात्र चित्रकला में आर्यन, साक्षी, राघव, पियांशु, चेतन व रंगोली में मानस, करीना, छैजली, पल्लवी, मानवी ने हिस्सा लिया। चित्रकला में प्राथमिक शाला कोटरा के राघव ने प्रथम व बालक प्राथमिक शाला बांधाबाजार के आर्यन ने द्वितीय तथा रंगोली में प्राथमिक शाला ब्राम्हणभेड़ी से करीना प्रथम व प्राथमिक शाला ढाढूटोला के पल्लवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता व प्रतिभागी छात्रों को संकुल के शिक्षक अशोक साहू, बंशीलाल साहू, दुलेश्वर साहू, कपिलनाथ जोशी, ममता दुबे, देवेन्द्र चन्द्राकर, पूनम सोनवानी, कैलाश कश्यप, सविता साहू, राजलक्ष्मी साहू, पारस सिन्हा व सोहन कोमरे ने शुभकामनाएं दी। बीईओ एसके धीवर व बीआरसीसी संतोष पांडे ने संकुल समन्वयक सोमदत्त साहू को छात्रों के कौशल विकास की गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया।


