गुरुद्वारा साहिब में कड़ा प्रसाद सेवा शुरू की

लुधियाना| अमर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में कड़ा प्रसाद की देग की शुरुआत अरदास के साथ की गई। बड़ी संख्या में नतमस्तक होने पहुंची संगत ने श्रद्धापूर्वक परची कटवाकर कड़ा प्रसाद की देग चढ़ाई। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुरिंदर सिंह बिंद्रा और नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि संगत की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए यह सेवा आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि शहीदों की पावन स्थान पर कड़ा प्रसाद चढ़ाने की परंपरा रही है, इसलिए अब यहां भी यह व्यवस्था हर दिन नियमित रूप से चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *