100 से ज्यादा नशीली गोलियां बरामद

लुधियाना|शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर नशा तस्करों और नशा करने वालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गईं। पहले मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दीनु, रविंदर कुमार और राजिंदर सिंह को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 पत्ते नशीली गोलियां बरामद हुईं। दूसरे मामले में थाना डिवीजन-1 की पुलिस ने सतपाल को नशा करते हुए पकड़ा। मौके पर उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। इसी तरह थाना डिवीजन-8 की पुलिस ने जतिंदर कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। वहीं थाना मोती नगर की पुलिस ने सुदामा और विशाल को 102 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशीली गोलियों की सप्लाई में शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *