गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में 65वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन , खिलाड़ी जोश में दिखे

भास्कर न्यूज़| लुधियाना। गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज में 65वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन कॉलेज खेल परिसर में किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता की कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के मार्च पास्ट और ओलंपिक मशाल के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। मुख्य अतिथि पद्मश्री बलदेव सिंह ने ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को निष्पक्ष खेल और टीम भावना बनाए रखने का संदेश दिया तथा कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) लुधियाना राकेश वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कॉलेज की भांगड़ा टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की। ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक स. इकबाल सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। ये रहे पहले दिन के रिजल्ट : प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर, 100 मीटर, 110 मीटर बाधा दौड़, 5000 मीटर, भाला फेंक, ऊंची कूद, त्रिकूद, हथौड़ा फेंक और चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ आयोजित हुई। 1500 मीटर लड़कों में पवन सिंह ने पहला, तनवीर सिंह ने दूसरा और गुरप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में दर्शदीप कौर ने पहला, पूजा भंडारी ने दूसरा और शीलू देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में मनमीत सिंह पहले स्थान पर रहे। भाला फेंक में सिमरन कौर ने पहला स्थान हासिल किया। 110 मीटर बाधा दौड़ में अनमोल पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने योग्य रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *