शहर में घर के बाहर खड़ी बाइक और दुकान के सामने से एक्टिवा चोरी

लुधियाना| शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। अलग-अलग इलाकों में हुई दो वारदात में चोर बाइक और स्कूटी उड़ा ले गए। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात 4 जनवरी को बीआरएस नगर इलाके में हुई। शिकायतकर्ता विशाल सक्सैना ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (PB10HH-5493) घर के बाहर पार्क की थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर आए तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना सराभा नगर पुलिस को शिकायत दी। दूसरी घटना 28 जनवरी को आरती चौक के पास हुई। नवीन नगर निवासी अरुण कुकरेजा ने बताया कि उन्होंने दोपहर के समय चावला चिकन शॉप के बाहर अपनी एक्टिवा (DL9SAY-0879) खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर स्कूटी गायब मिली। उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन-5 पुलिस को सूचना दी।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों मामलों में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चोरी हुए वाहनों की तलाश के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं से वाहन मालिकों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करें और अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *