लुधियाना। गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन के प्लेसमेंट सेल ने अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन के बाद करियर मार्गदर्शन विषय पर सेमिनार आयोजित किया। इसमें निदेशक रिम्पी अरोड़ा और मानसी गर्ग ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रवेश परीक्षाओं और करियर विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने कैट, जीमैट, जीआरई, क्लैट, क्यूएटी व विभिन्न सरकारी परीक्षाओं की तैयारी संबंधी टिप्स साझा किए। छात्राओं को विदेश में पढ़ाई के अवसरों पर भी मार्गदर्शन मिला। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलो ने प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. नीतू प्रकाश और डॉ. निधि शर्मा के प्रयासों की सराहना की। सेमिनार ज्ञानवर्धक रहा।


