प्लाईवुड कारोबारी से 2 लाख की ठगी, पुराने मैनेजर पर साजिश का आरोप

लुधियाना| शहर में प्लाईवुड कारोबारी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। पुराने कर्मचारी की रंजिश के चलते कारोबारी को 2 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित की पहचान निशांत शर्मा निवासी साउथ सिटी के रूप में हुई है। निशांत शर्मा ‘राधा एग्रो इंडस्ट्री’ के नाम से प्लाईवुड का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके यहां पहले एक व्यक्ति मैनेजर के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले उस पर करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इसके बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया और उसके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पीड़ित के अनुसार, इसी रंजिश के चलते पुराने मैनेजर ने अपने जानकार राकेश कुमार पासवान को उनके यहां नौकरी पर भेजा। शुरुआत में आरोपी ने ईमानदारी से काम कर उनका भरोसा जीत लिया। एक दिन निशांत शर्मा ने आरोपी को एक ग्राहक से 2 लाख रुपए लेने के लिए भेजा। आरोपी रकम लेकर फरार हो गया और वापस नहीं लौटा। जांच में सामने आया कि आरोपी को पुराने मैनेजर ने बदला लेने की नीयत से भेजा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना डिवीजन-1 पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार पासवान के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *