लुधियाना| थाना डाबा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि मृतक की पहचान 44 वर्षीय स्वर्ण सिंह निवासी बसंत नगर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था और उसका एक बेटा भी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


