चूरू | गांव घांघू में गुरुवार को पंचायत प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं प्लास्टिक उपयोग में ले रहे दुकानदारों को जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई। अभियान में प्रशासक विमला देवी, वीडीओ विक्रम सिंह, सत्यप्रकाश मीणा, कृषि पर्यवेक्षक कर्मवीर सिंह, ब्लॉक समन्वयक राजीव बारी, पूर्ण सिंह ने भाग लिया।


