लीकेज के कारण रास्ते में कीचड़ हुआ, आवागमन में हो रही परेशानी

बंबू बास में पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण सप्लाई के दौरान पर पानी व्यर्थ बह रहा है। लीकेज के कारण तीन लाइनों में रिसाव होने पर गली में कीचड़ फैल रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों के अनुसार तीन दिन पहले शादी के लिए टेंट लगाने के दौरान पाइप लगाते समय जमीन के अंदर तीनों लाइनों को नुकसान पहुंच गया। इनमें सबसे नीचे एलएनटी की लाइन, उसके ऊपर पीएचईडी की मुख्य बड़ी लाइन और सबसे ऊपर घरों के कनेक्शन वाली छोटी लाइन शामिल हैं। तीनों लाइन में लीकेज होने से सप्लाई के समय पानी गली में बह जाता है, जबकि घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। मोहल्ले के लोगों ने समस्या की सूचना संबंधित विभाग को दी, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने पाइप लाइन जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *