सादुलपुर | ठिमाऊ बड़ी गांव में रामदेव क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सुल्खनिया ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सुल्खनिया व हमीरवास बड़ा के बीच हुआ, जिसमें सुल्खनिया की टीम जीती। मैन ऑफ द मैच सुल्खनिया के सोमवीर पूनिया रहे। विशिष्ट अतिथि सुमित धनखड़ सतनाली, विक्रम नीमड़, देवसुख ढाका, हरि सिंह भाकर, भोमराज, देवेंद्र ढाका, दीपचंद भाकर, धर्मपाल मेघवाल, प्रमोद स्वामी, रामचंद्र नेहरा, कप्तान मक्खन महला आदि थे।


