सुबह 8 बजे तक कोहरा, 5.2 डिग्री बढ़कर 26.5 डिग्री हुआ तापमान

जिले में पश्चिमी विक्षोभ से दो दिन हुई मध्यम बारिश के बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी एवं न्यूनतम में गिरावट दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप रही। हालांकि सुबह-सुबह सर्द हवा चली और सुबह 8 बजे तक हल्का कोहरा छाया रहा। गुरुवार को अधिकतम 26.5 एवं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले बुधवार को अधिकतम 21.3 एवं न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री था। इससे पहले दो दिन हुई मावठ से रबी की फसल की ग्रोथ होने की संभावना कृषि अधिकारी जता रहे हैं। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह हल्का कोहरा पिछले दो दिनों की बारिश एवं सर्द हवा के कारण रहा। अब आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि सुबह-शाम की सर्दी का असर अभी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभी कोई विक्षोभ अगले 7 दिन तक आने की संभावना नहीं है। दिन में धूप तेज रहेगी। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री के पार चला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *