चूरू | जिला परिषद कार्यालय में गुरुवार को जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग, महिला अधिकारिता विभाग व एक्सिस टू जस्टिस परियोजना की ओर से बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रथ यात्रा को रवाना किया गया। सीईओ श्वेता कोचर ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। सीपीओ भागचंद खारिया, बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक सत्येंद्रपाल वीर, महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह, एपीआरओ मनीष कुमार, संस्था जिला समन्वयक रुकैया पठान आदि ने बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में बताया। जिला समन्वयक ने बताया कि रथ ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगों को बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूक करेगा।


