सादुलपुर | रतनपुरा गांव के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे कमरे व बरामदे का शिलान्यास गुरुवार को किया गया। सीबीईओ सुमन जाखड़, आरपी कलावती खीचड़ व पीईईओ अनिता पूनिया के आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ। संस्था प्रधान जाफर हुसैन ने बताया कि अब तक सात लाख रुपए ग्रामीणों द्वारा एकत्रित किए गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से भी स्कूल में और कमरे भी बनवाए जाएंगे। संस्था प्रधान ने ग्रामीणों का आभार जताया। इस मौके पर महिपाल झाझड़िया, वीरेंद्र सिंह, विनोद, सुरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, सत्यप्रकाश, नीमा, सुशीला, सुमन, कमला आदि मौजूद रहे।


