बूंदी| रोटरी क्लब की ओर से जिला अस्पताल प्रशासन की मांग पर पीडियाट्रिक आईसीयू व मधुमेह वार्ड की ओपीडी में दवा रखने के लिए दो फ्रिज भेंट किए गए। दोनों फ्रीज को अस्पताल में डॉ. गोविंद गुप्ता, डॉ. अनिल जांगिड, डॉ. पवन भारद्धाज, डॉ. सुरेश अग्रवाल व स्टोर कीपर अंकित दाधीच को दिया गया। डॉ. गोविंद गुप्ता ने रोटरी क्लब की प्रशंसा की व इस महत्वपूर्ण सेवा के लिए धन्यवाद दिया। वहीं डॉ. पवन भारद्धाज ने मेडिकल वार्ड में भी एक फ्रीज की आवश्यकता जताई, जिसके लिए रोटरी के विश्वनाथ शृंगी ने स्वीकृति देते हुए कहा कि 2-3 दिन में एक फ्रीज और दिया जाएगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर चंद्रप्रकाश सेठी ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में मरीजों के लिए अति उपयोगी दवाइयां व अन्य सामग्री की काफी कमी है। ऐसे में रोटरी क्लब समय-समय पर पूरा सहयोग करता रहेगा। क्लब अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच, सचिव जगदीश मंत्री, सत्यनारायण सारस्वत, हाशमभाई, असरार अंसारी, ध्रुव व्यास, एडवोकेट राजकुमार दाधीच शामिल रहे। क्लब सचिव जगदीश मंत्री ने सभी को धन्यवाद दिया।


