भास्कर न्यूज| बूंदी
केसरीसिंह नगर में क्षमता संगठन ने सचिव पार्वती मीणा के संयोजन में फाग उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं पारंपरिक फाग और गुलाबी थीम पर आधारित परिधान पहनकर पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लड्डूगोपालजी व राधाकृष्ण की मूर्ति की पारंपरिक पूजा से हुई। रोली अक्षत का तिलक लगाया गया, दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद कृष्ण बनी शालू और राधा बनी भानु का भी पारंपरिक तरीके से पूजन-अर्चन किया गया। सभी महिलाओं को रोली का तिलक लगाकर मौली बांधी गई और चेहरे पर गुलाल लगाया गया। वंचित वर्ग की महिलाओं को तिलक लगाकर फाग की साड़ी उड़ाई गई और उन्हें उत्सव में सम्मिलित किया गया, जिससे वे फाग पाकर अत्यंत हर्षित हुईं। गणेश वंदना से कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ। सभी देवी-देवताओं के गीत गाए गए और इसके बाद महिलाओं ने मिलकर फाग के गीत गाए और ढोलक की थाप पर नृत्य किया। एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई। पर्यावरण सहेजने का संदेश देते हुए सभी ने होली पर पानी का अव्यय नहीं करने की शपथ ली। आरती के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षमता ने सभी से आह्वान किया कि होली पर केवल प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें। संगठन की अध्यक्ष कुसुमलतासिंह, सचिव पार्वती मीणा, महामंत्री अरुणा चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष अंजू मीणा, सह संगठन मंत्री सुशीला सोमानी, सांस्कृतिक मंत्री अनुपमा गौतम, वंदना सालवी, सुनीता शर्मा, चेतना शर्मा, अनुराधा, कृष्णा, सुरेश मीणा, निकिता, नम्रता, रेखा शर्मा, हंसा शर्मा शामिल रही। पर्यावरण सहेजने और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का संकल्प लिया


