बूंदी| बघेरवाल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर बघेरवाल छात्रावास में बैठक हुई, जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी ने पिछले वर्ष मनाई महावीर जयंती का लेखा-जोखा समाजजनों के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी आयोजन को लेकर रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती समारोह के सफल संचालन के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से महावीर हरसोरा पाटन वाले को आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया। वहीं नरेंद्र सेठिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। मीडिया प्रभारी मनोज सेठिया सिलोर वालों ने बताया कि संयोजक की अनुमति से कार्यकारिणी समिति का गठन किया। संरक्षक के रूप में बिरधीचंद धनोप्या अजेता व सदस्य के रूप में राजेंद्रकुमार सामरिया, प्रेमचंद ठोला, मनोज सेठिया, सिंटू हरसोरा, धर्मेंद्र धानोतिया, प्रदीप हरसोरा, रूपचंद सबदरा और नमन धनोत्या को मनोनीत किया गया। संचालन रितेश जैन की ओर से किया गया।


