IAS अधिकारियों की बिना बैंडबाजा और बारात के शादी:अलवर कलेक्टर के चैंबर में एक-दूसरे को पहनाई माला, ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात

अलवर में दो IAS अधिकारी शादी के बंधन में बंधे। शादी में न बैंडबाजा था, न पंडित और न ही बाराती। दूल्हा और दुल्हन अपने परिवार वालो के साथ आए थे। अलवर SDM माधव भारद्वाज और गुजरात के जाम नगर की SDM अदिति वासने ने बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाई। कलेक्टर के चैंबर में IAS वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई। शादी की खबर लगते ही कुछ ही देर में आस-पास के कर्मचारी और अधिकारी कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला के चैंबर में पहुंच गए। माधव और अदिति 2023 बैच के IAS हैं। IAS ट्रेनिंग के दौरान हुई थी मुलाकात SDM माधव भारद्वाज पुत्र राजकुमार भारद्वाज मूल रूप से मसूरी के रहने वाले हैं। SDM अदिति वासने यूपी के बरेली की रहने वाली हैं। वर-वधू ने बताया कि दोनों की मुलाकात आईएएस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगे और अब शादी की है। अदिति पहले प्रयास में IAS बनीं अदिति 2023 में पहले प्रयास में आईएएस में 57वीं रैंक लेकर आई थीं। वे दिल्ली विवि के जीसस एंड मैरी कॉलेज से बीए ऑनर्स करने के बाद सिविल सेवा की तैयारी में लग गई थीं। अब वे गुजरात के जाम नगर में प्रांत अधिकारी हैं। वहीं माधव भारद्वाज की 2023 में 536वीं रैंक आई थी। वे एनआईटी प्रयागराज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए की। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी भी की। इसके साथ सिविल सेवा की तैयारी की थी। आईएएस ट्रेनिंग के समय अदिति व माधव की मुलाकात हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *