झुंझुनूं | शहर के वार्ड 30 में नाला जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहने की परेशानी बनी हुई है। क्षेत्र में नावरिया गेस्ट हाउस के सामने पिछले कई दिनों से नाले की सफाई नहीं हो रही है और उसमें कचरा जमा हो गया। इस नाले में छह वार्डों का गंदा पानी बहता है। लेकिन कचरे की वजह से अवरूद्ध हो जाने के कारण से गंदा पानी सड़क पर बहता है। इससे वाहन चालक और विद्यार्थियों के साथ आमजन को काफी समस्या हो रही है। – सुरेश कुमार, वार्डवासी


